वाहन चेकिंग के दौरान 1,75000 बरामद

  • पिता के इलाज हेतु बैंक से कर्ज लिया: पीड़ित
हजारीबाग: जिला पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक कार से 1 लाख 75 हजार नगद बरामद किया है। मुफस्सिल थाने की पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इस मामले में पीड़ित ने बताया कि उसने पैसे पिता के इलाज के लिए निकाला था। एक दिन बाद पिता को इलाज के लिए वेल्लौर ले जाना है। पीड़ित ने बताया कि थाने के समीप उसका एक मकान है और इसी मकान को बैंक में गिरवी रख करीब 5 लाख बैंक से बतौर कर्ज लिया है। उसके पास इसकी प्राप्ति रसीद भी है।
गौरतलब हो कि आचार संहिता के चलते 50 हजार से अधिक की कैश राशि अपने साथ लेकर जाने की मनाही है। मुफस्सिल थाने में इस बाबत पीड़ित राजेश गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है, लेकिन पीड़ित को भरोसा है कि प्रशासनिक स्तर पर उसे जरूर राहत मिलेगी। समाचार लिखे जाने तक उसे राहत नही मिल सकी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More