लोजपा ने किया अंबेडकर को याद

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संविधान निर्माता भारतरत्न भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्प एवं माल्यर्पण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत मां का महान सपूत बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब जीवनपर्यंत दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों के विकास के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विरंेद्र प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, विष्णुकांत सिंह, रांची जिला उपाध्यक्ष आकाश भारती, अमर मुंडा, संतोष जायसवाल, नामकोम प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद एक्का, राजेश रंजन वर्मा एवं आशुतोष सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More