रांची: यज्ञ के नाम पर 37 लाख की ठगी

रांची: दिल्ली में आरोहण यज्ञ कराने का झांसा देकर विशाल कुमार से 37 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक नगर, रोड-2 का रहने वाला है। दी फंक्शन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का संचालक है। पीड़ित ने ठगी का आरोप दोस्त अमित कुमार मिश्रा, फुलचंद्र मिश्रा (अमित के पिता), अमन मिश्रा (अमित के भाई), अनिश कुमार शर्मा, राकेश जुत्थी, मंजीत सिंह और अंग्रेज सिंह पर है। आरोपी अमित मिश्रा, फुलचंद्र मिश्रा और अमन मिश्रा बोकारो के बेरमो, ढोरी स्टाफ क्वार्टर पोस्ट-ढोरी आदर्श नगर का रहने वाला है। बाकि, दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी एआर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी नामक कंपनी भी दिल्ली में चलाते है। हालांकि, आरोपी ने पैसों के एवज दो चेक भी दिया था, जो कि बाउंस कर गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी अरगोड़ा थाना को दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
करोड़ों कमाने का लालच देकर ठगे पैसे :
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार विशाल कुमार के दोस्त अमित मिश्रा ने दिल्ली में यज्ञ कराने की बात कहते हुए करोड़ों रुपये कमाने की लालच दी। पूरे प्लान की जानकारी देने के लिए अमित अपने दोस्तों के साथ रांची पहुंचा। फिर अमित ने यज्ञ के बारे में पूरी जानकारी दिया और बताया कि यज्ञ की पूरी बजट 4.61 करोड़ है। जिसमें करोड़ों रुपये कमा सकते हो। मगर, काम शुरु करने से पूर्व एकरारनामा करना होगा। इसके एवज दो लाख रुपये देना होगा। इसके बाद 25 दिनों के अंदर सारे पैसा लगाना पड़ेगा। पीड़ित विशाल ने अपना पैसा के अलावा एक दोस्त से भी मांग कर पैसा लगा दिया। इसके बावजूद न काम मिला, ना ही पैसा लौटने लगा। इसके बाद परेशान विशाल ने पहले पैसों की मांग किया। पैसा मांगने पर धमकी मिलने लगा, तो मामले की जानकारी पुलिस को दिया है।
कई किस्तों में आरोपियों ने ठगा पैसा:
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कई किस्तों में पैसों की ठगी किया है। सबसे पहले एकरारनामा के नाम पर दो लाख लिया है। इसके बाद 2 फरवरी से 15 फरवरी के बीच अमित मिश्रा ने अपने आईसीआईसीआई बैंक में 13.40 नकद जमा कराया है। फिर अपने पिता फुलचंद मिश्रा को 5 लाख नकद घर में दिलवाया। इसके बाद जब काम करने की बात आयी, तो मुंबई के कलाकारों को 6.40 लाख नकद दिया, 5 लाख रुपये कैटरिंग संचालक शमशेश ठाकुर को दिया। वहीं इतने दिनों में दिल्ली, मुंबई आने- जाने और होटल व खाना में करीब 6 लाख रुपये लिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More