रांची: झारखंड लोकसभा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी करने के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ व कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय समेत कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा। आज जिन्होंने फार्म खरीदा, उनमें जितेन्द्र ठाकुर, निर्दलीय, परमेश्वर महतो, झारखंड पार्टी, अरशद अयूब, निर्दलीय, धनेश्वर टोप्पो, निर्दलीय ,राजेश थापा निर्दलीय व अमर कुमार महतो, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के नाम शामिल हैं।
गौरतलब हो कि बुधवार को पहले दिन 6 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें डॉ. चाइना मिंज, जयप्रकाश प्रसाद, रंजीत महतो, राजेश कुमार, सतीश सिंह और श्री रामटहल चौधरी शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। 18 अप्रैल तक प्रत्याशी नांमाकन कर सकते है।