हजारीबाग: सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का जनसंपर्क अभियान गुरुवार को जारी रहा। इस दौरान वे लारा, आंगो चौक, ओरिया चौक, नगडी, चुरचु, बोदरा, जोरदाग, चीची कला, सरवाहा चौक, चरही चौक, इंद्रा बस्ती, जरबा, दासोखाप, हेन्देगडा, हरहद, मुकरु, नीमाडीह, कारू खाप, बासाडीह छोटका, बासडीह बड़का का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गौरतलब हो कि श्री सिन्हा ने बुधवार को ही नामांकन दाखिल किया है। इस बाबत मुख्यमंत्री रघुबर दास सहित केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु व गठबंधन दल के कई बड़े नेता मौजूद थे।