हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा जैन मैथमेटिक्स इंस्टीट्यूट के संचालक सुनील कुमार उर्फ एस लाल को गुरुवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। आनन- फानन में उन्हें स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके खराब स्थिति को देखते हुये चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार वे अपने आवास से स्टूडेंट के यहां से छठ का प्रसाद ग्रहण करके निकल रहे थे। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही उन्हें अज्ञात लोगों ने उनके कमर में सटाकर गोली मार दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।