चाईबासा: फलेरिया दिवस के मौके पर आज सदर अस्पताल चाईबासा में सृष्टि चाईबासा द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वहां उपस्थित सदर अस्पताल के डॉक्टर्स, एएनएम की बहने, अस्पताल के कर्मचारियों व मरीजों के अलावे आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त व सिविल सर्जन चाईबासा उपस्थित थे।
सिविल सर्जन ने कहा कि हम सभी को मतदान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए, क्योंकि हमारा एक एक वोट देश को एक मजबूत सरकार देगा। इस अवसर पर सृष्टि चाईबासा के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व हमें 5 साल में एक बार मिलता है, और इस महापर्व में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। किसी भी तरह के काम का बहाना आदि नहीं बनाना चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि किसी ने देश के लिए जान दी, तो कोई सरहदों में देश के लिए जान देने को तैयार है, अगर हम देश के सच्चे नागरिक हैं तो क्या देश हित में हम अपना वोट नहीं दे सकते हैं ? तो आइए हम सभी मिलकर इस महापर्व में अपना वोट दें औरों को भी प्रेरित कर मतदान कराएं।