मातृभाषा से ही राज्य का विकास संभव

रांची: जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संस्थान “झारखंड झरोखा” द्वारा रांची के रातू रोड में नागपुरी, पंचपरगनिया, खोरठा, कुरमाली समेत पांच जनजातीय भाषाओं उराँव, मुंडारी, संथाली, हो और खड़िया में सभी स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक केंद्र का उद्घाटन किया गया।
जहाँ बच्चों को मातृभाषा में प्राथमिक स्तर से भाषा में शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर मौजूद पिछड़ी आयोग के सदस्य डॉ. राजाराम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भाषा के आधार पर हुआ है अत: राज्य का विकास तभी संभव है जब यहाँ की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं का विकास होगा।
वहीं आकाशवाणी की वरीय उद्घघोषिका शकुन्तला मिश्र ने कहा कि आज बच्चों को मातृभाषा में प्राथमिक स्तर पर सुदृढ़ किये जाने की ज़रूरत है। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
मौके पर मौजूद राज्यपाल के ओ. एस. डी. शंभ्भु नारायण मुण्डा ने कहा कि भाषा विकास के लिये सरकार प्रयासरत है, भाषा विकास में प्राइवेट संस्थाएँ भी मददगार साबित होती हैं।

 

[metaslider id=4421]

वहीं जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. गिरिधारी राम गौंझू ने कहा कि मातृभाषा के संरक्षण से ही हम अपनी परम्परा की रक्षा कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान तोलोंगसिकी के आविष्कारक डॉ. नारायण उराँव ने लिपि की आवश्यकता पर बल दिया।
मौके पर डॉ. नारायण भगत, अनिल कुमार, डॉ. सविता केशरी, बसंती मुण्डा, कृष्णजीवन पौराणिक, शैलेश कुमार महतो, रामकुमार, संतोष भगत, किरणबाला मिश्र एवं शिक्षक तथा छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशिकला पौराणिक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के संचालक प्रशांत कुमार सिन्हा ने किया।

-उदय झा

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More