- जनता की सेवा में हमेशा तत्पर हूँ
खलारी(रांची): पुरनाडीह बिस्थापित समिति द्वारा जामडीह नदी के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिगन सिंह भोक्ता तथा संचालन अमृत भोगता ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा नेता नीरज गँझू, जालिम सिंह, बिश्वनाथ गँझू, विनय खलखो, सोमर गँझू, इंदिरा देवी, सफीक अंसारी, नितेश श्रीवास्तव, नरेश गँझू आदि उपस्थित थे।
स्वागत भाषण बिगन सिंह भोक्ता ने दिया। कार्यक्रम का शुरुवात सभी अतिथियों को बुके देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद सभी लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
मौके पर युवा नेता नीरज भोक्ता ने उपस्थित सभी लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने सभी को होली भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के सेवा में हमेशा तत्पर हैं।
मौके पर धनराज भोक्ता, मुखिया गोविंद उरांव, रामलखन गँझू, रूपेश गँझू, राजेंद्र उरांव, राजू उरांव, अशोक लकड़ा, उदय सिंह, श्याम उरांव, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, संजीत सिंह, अरविंद सिंह, रंथु उरांव, फागु भगत, दामोदर गँझू, रूपेश मिश्रा, नागेस्वर गँझू,अजय साव, प्रकाश उरांव, आनंद झा, संजय गँझू, रवि उरांव, बंधन गँझू, छोटू गँझू, गौतम बहादुर, नंदू गँझू, राजकिशोर पासवान आदि उपस्थित थे।
-बिजय