चुनाव 2019, सिंह का शंखनाद

धनबाद: धर्मयुद्ध” का शंखनाद हो चुका है और इस धर्मयुद्ध में “कुंती पुत्र” कूद चुका है। ये बातें स्व.सूर्यदेव सिंह के छोटे पुत्र सिद्धार्थ गौतम उर्फ़ मनीष सिंह ने अपनी “जन चेतना रैली में कही।
मालूम हो कि डेढ़ दशक के बाद धनबाद का चर्चित घराना “सिंह मेंशन” के किसी युवराज ने कोयलांचल में फिर एक बार किसी रैली का प्रतिनिधित्व किया है। जहां धनबाद के सभी मुख्य मार्गों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा वहीं सिंह मेंशन के समर्थन में जोरदार नारे लग रहे थे। यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई थी।
यह रैली जन चेतना रैली कम और शक्ति प्रदर्शन ज्यादा प्रतीत हो रही थी। इसी बहाने मनीष सिंह , सिंह मेंशन पर हो रहे राजनैतिक हमले का जवाब देने का प्रयास किया । सभा की शुरुआत पुलवामा शहीदों की शांति के लिए एक मिनट के मौन के साथ हुई।
उन्होंने कहा कि सिंह मेंशन को मिटाने की राजनीति करने वाले अब सम्भल जाएं, वर्ना वह खुद मिट जाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में सिंह मेंशन धनबाद से अपना प्रत्यासी देने का निर्णय ले चुका है। साथ ही अपने समर्थकों से मनीष सिंह ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।
सभा को संबोधित करते श्री सिंह ने कहा कि उनके पिता विधायक सूर्यदेव सिंह पूरी जिंदगी कोयलांचल वासियों की सेवा करते रहे। हम उसी कड़ी को आगे बढ़ाना चाहते है। धनबाद को सही नेता की जरुरत है। तभी यहाँ का विकास संभव है। धनबाद को सही मायने में अबतक उसका सही हक नहीं मिल पाया इसके लिए कमजोर नेतृत्व ही जिम्मेवार है।

-पदमा सहाय

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More