प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में अकेले जाने का दिया संकेत, सुरक्षा में सेंध

 

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव व पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड़ा ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर उतर सकती है. प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरे विपक्षी दल बहुत कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम अकेले भी चलना चाहते हैं तो हमें आवाज उठाते रहना होगा. उन्होंने कहा कि हमें इस बात के लिए तैयार रहना होगा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम अकेले ही मैदान में जाएं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो देश भर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं कि चर्चा ही नहीं थी. उन्होंने कहा कि यह देश आपको पहचान रहा है, आपकी कायरता को पहचान रहा है और आपके झूठों से उब चुका है. प्रियंका गांधी आज कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनउ में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं.

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध

आज जब लखनऊ में प्रियंका गांधी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं और मंच पर बैठी थीं, तो उसी वक्त उनकी सुरक्षा में सेंध लग गयी. एक व्यक्ति सुरक्षा घेरे को लांघते हुए दौड़ते हुए उन तक आ पहुंचा. हालांकि प्रियंका गांधी के बगल में बैठे लोगों ने उस व्यक्ति को हाथ पकड़ कर रोक लिया. बाद में खुद प्रियंका गांधी भी सीट से उठ खड़ी हुईं और उस व्यक्ति से उसके इस व्यवहार के बारे में जानने का प्रयास करते लोग दिखे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More