जस्सी उर्फ मोना सिंह बन गयीं दुल्हन, ये हैं उनके दूल्हा

 

मुंबई : प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने शादी कर ली है. उनकी शादी की पहली तसवीर सोशल मीडिया पर आयी है. उन्होंने अपने ब्वाॅय फ्रेंड श्याम से शादी की थी. मालूम हो कि जस्सी जैसी कोई नहीं टीवी सिरियल मेें लीड किरदार निभाकर चर्चा में आयी मोना सिंह छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेंस मानी जाती हैं. उन्होंने मुंबई में शादी की.

श्याम दक्षिण भारत में इन्वेस्टमेंट बैंकर का काम करते हैं. वे तलाकशुदा हैं. शादी के दौरान 38 साल की मोना सिंह ने लाल जोड़ा पहन रखा था, जबकि श्याम ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी. हाल में मोना सिंह के डेट करने व जल्द शादी करने की खबरें मीडिया में आयी थीं. शादी की रस्में आज दिन में एक गुरुद्वारे में संपन्न हुईं.

इस दौरान परिवार के लोग व करीबी मित्र मौजूद थे. मोना शादी के दौरान काफी खुश नजर आ रही थीं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More