हेमंत सोरेन ने सोनिया-राहुल को दिया शपथ ग्रहण का न्यौता, मोदी-शाह को भी आमंत्रण

 

नयी दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री चुने गए हेमंत सोरेन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से मुलाकात की. झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन को जोरदार जीत दिलायी है. ऐसे में हेमंत राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर को शपथ लेने वाले हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता देने के लिए वे आज दिल्ली पहुंचे थे.

सोनिया गांधी से भेंट कर उन्होंने उन्हें रांची में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आने को आमंत्रित किया. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने मीडिया से कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है. गैर भाजपा दलों के लिए हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनने वाला है.

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. संभावना है कि राजद की ओर से तेजस्वी यादव ही इस समारोह में शामिल होंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More