Sahebganj News: बोरियो प्रखंड में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा विभाग के निर्देश पर दर्जनों विद्यायल के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान, भौतिकी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि क्विज प्रतियोगिता में अपनी वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चे अपने मॉडलों और शिक्षण सामग्री के साथ पहुंचे, जबकि शिक्षकों ने उनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों और शिक्षण सामग्री ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। कई छात्रों ने जीव विज्ञान, भौतिकी और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी शिक्षकों ने भी सराहना की।क्विज प्रतियोगिता के दौरान, संकुल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने सामान्य विज्ञान और दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर अपनी जानकारी का शानदार प्रदर्शन किया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगे की प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और बढ़ गया। विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री विद्यालय बड़ा पंचगढ़ को प्रथम स्थान, एमएस पुलिस लाइन को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान बोरियो के पीएमश्री कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यूएमएस गौरीपुर की शाक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान एमएस लोहड़ा की सन्नी कुमार साव एवं सुनील कुमार मंडल, जबकि तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी एवं बलबीर मुंडा विजेता घोषित किए गए। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा, एचएम राजीव कुमार, सीआरपी, बीआरपी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।


