Android Behind the Screen: फ्री पब्लिक Wi-Fi बना बड़ा खतरा, रिपोर्ट ने खोले साइबर फ्रॉड के राज

समृद्ध डेस्क: गूगल की “Android: Behind the Screen” रिपोर्ट के मुताबिक, कैफे, एयरपोर्ट या होटल जैसी जगहों पर मिलने वाले मुफ्त पब्लिक वाई-फाई से यूजर्स हैकर्स के खतरे का शिकार हो सकते हैं। फ्री इंटरनेट नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए आपके स्मार्टफोन में सेंध लगाने का आसान रास्ता बन सकता है। इससे आपके बैंक डिटेल्स, पर्सनल डेटा, प्राइवेट चैट और अन्य संवेदनशील जानकारियां हैकर्स के कब्जे में जा सकती हैं।​​

इन कामों के लिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल ना करें

गूगल ने सलाह दी है कि स्मार्टफोन यूजर्स को पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए, खासकर ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और पर्सनल अकाउंट एक्सेस करते समय। इन गतिविधियों के लिए पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क खतरनाक हो सकता है और बड़ा फ्रॉड होने की संभावना है।​​

भारत में साइबर स्कैम की स्थिति

भारत समेत पूरी दुनिया में डिजिटल स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल स्कैमर्स ने 400 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम ठगी है। साइबर क्रिमिनल्स अब एक पूरी इंडस्ट्री के रूप में काम कर रहे हैं, पहले चोरी किए गए फोन नंबर खरीदते हैं और फिर ऑटोमेटेड सिस्टम से फ्रॉड मैसेज भेजते हैं।​​

पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करते समय सुरक्षा टिप्स
लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More