गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की होटल में हत्या मामले में केस दर्ज, योगी व अखिलेश आज करेंगे पीड़िता से मुलाकात

गोरखपुर : गोरखपुर के एक होटल में कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या किए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। कारोबारी मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने कहा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हमारा सहयोग किया है। हमारी एफआइआर दर्ज नहीं हो रहा था, उन्होंने हमारा केस दर्ज कराया है।
जिस होटल में मेरे पति की हत्या हुई उस होटल का लाइसेंस रद्द होना चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि होटल का मालिक फिर से कहीं और होटल ना बनाए। मैं होटल के ख़िलाफ़ भी मुक़दमा दर्ज़ करूंगी। होटल का मालिक अच्छा नहीं है। होटल का मालिक हमारे साथ सहयोग नहीं कर रहा है: मीनाक्षी गुप्ता https://t.co/vegSZpu8MO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021
मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि जिस होटल में मेरे पति की हत्या हुई, उस होटल का लाइसेंस रद्द होना चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि होटला का मालिक फिर से कहीं होटल न बनाए। उन्होने कहा कि वे होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल का मालिक अच्छा नहीं है, वह हमारे साथ सहयोग नहीं कर रहा है।
आपके गोरखपुर में एक पत्नी इंसाफ़ की भीख माँग रही है @myogiadityanath .. pic.twitter.com/oQKs5mDsAh
— Vinod Kapri (@vinodkapri) September 29, 2021
इससे पहले कानपुर के डीएम विशाख अय्यर ने कहा था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। गुप्ता परिवार कानपुर का रहने वाला है और वे लोग सिकी काम से गोरखपुर गए थे।
मालूम हो कि कारोबारी की हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी। मनीष गुप्ता की पत्नी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें उन्होंने पुलिस वालों पर अपने पति का हत्या का आरोप लगाया था।
Pls support me pic.twitter.com/yokrMbjGDb
— Meenakshi M. Gupta (@MeenakshiMGupt1) September 29, 2021
मीनाक्षी गुप्ता ने कहा था कि पुलिस होटल चेकिंग के लिए पहुंची थी। उनके दो दोस्त हरियाणा के थे। उनलोगों ने पुलिस से कहा कि हम क्या आतंकवादी दिखते हैं, इसके बाद पुलिस वालों ने कहा कि हम पूरा कमरा चेक करेंगे और हमने चेक करने के लिए दे दिया। इसके बाद जब पुलिस वाले जाने लगे तो उन्होंने कहा दिया कि भाई संतुष्टि हो गयी या बाकी है। मीनाक्षी गुप्ता के अनुसार, उनके पति मनीष गुप्ता का यह कहना काल हो गया और इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने सबको मारा। उनके पति वहीं गिर गए और खून बहा लेकिन पुलिस वालों ने कोई एक्शन नहीं लिया। बहुत देर बाद उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने अपने पति के फोन की मांग की है।
गोरखपुर में बीती रात कानपुर से आए व्यापारियों के साथ पुलिस ने होटल चेकिंग के नाम पर अभद्रता हाथापाई की जिसमें कानपुर के एक व्यापारी मनीष गुप्ता जी की गंभीर चोट आने के कारण मृत्यु हो गई है मनीष गुप्ता जी की पत्नी मेडिकल कॉलेज में बिना खाए पिए न्याय की उम्मीद में है@yadavakhilesh pic.twitter.com/qfMbcuCGLO
— Mritunjaybittu🇮🇳 (@Mritunjaybittu2) September 28, 2021




