क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर यूपी में करेंगे बदलाव : अखिलेश यादव

जौनपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जौनपुर में समाजवादी विजय यात्रा निकाली। इस दौरान अखिलेश यादव ने क्षेत्रीयों दलों को साथ लाकर राज्य में बदलाव लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर उत्तरप्रदेश में बदलाव लाया जाए।

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का 5 साल का कार्यकाल पूरा हो गया, भाजपा को घोषणा पत्र देखना चाहिए कि उन्होंने सारे वादे पूरे किए या नहीं। अखिलेश ने कहा, खेती और किसानी को बर्बाद करने का काम भाजपा सरकार में हुआ है।


सपा अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मज़दूरों के साथ बैठकर खाना खाया। सपा ने भी कई बार मज़दूरों के साथ खाना खाया है लेकिन सवाल ये नहीं है। सवाल ये है कि मज़दूरों को हमेशा पौष्टिक आहार मिलता रहे। सपा ने मज़दूरों के पौष्टिक आहार के लिए जो योजना शुरू की थी उस योजना को क्यों बंद कर दिया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More