पश्चिम बंगाल में आज पांचवे चरण का मतदान, 10 बजे तक 16.27 प्रतिशत मतदान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में राज्य के 6 जिलों की 45 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन जिलों में आज मतदान हो रहा है उनमें उत्तर 24 परगना, दार्जिलिंग, नदिया, काल्मिपोंग, पूर्व वर्दमान, जलपाईगुड़ी जिले शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, सुबह 10 बजे तक पश्चिम बंगाल में 16.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

कोरोना संक्रमण के बावजूद पश्चिम बंगाल में मतदान के महापर्व में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं और बूथ पर कतारें लगी हुई हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने उत्तर 24 परगना जिले के कमरहटी में आज मतदान किया और मतदान से पहले उन्होंने पूजा अर्चना भी की।

वहीं, कूचबिअहार के सीतलकुची में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित आडियो क्लिप को लेकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराएगा।

वहीं, चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार की समय सीमा को सीमित कर दिया है। शुक्रवार शाम जारी गाइडलाइन के अनुसार, शाम साते बजे तक ही प्रचार किया जा सकेगा। शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक प्रचार नहीं किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More