पश्चिम बंगाल के बार्डर तक गाड़ी से और झारखंड में पैदल आ रहे हैं आलू की फसल तैयार करने वाले मजदूर

दुमका : कोरोना महामारी में लागू लाॅकडाउन ने गरीबों-मजदूरों की स्थिति खराब कर दी है. पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में झारखंड से मजदूर आलू की तैयार फसल को खेत से निकालने जाते हैं. ऐसे ही मजदूरों का एक दल बंगाल में पिछले दो महीने से फंसा हुआ था. दुमका के रामगढ प्रखंड के ये मजूदर वर्द्धमान जिले में आलू की फसल खेत से निकालने गये थे. नौ लोगों का यह दल मार्च महीने में आठ तारीख को पश्चिम बंगाल गया था.
इस दल में शामिल 18 साल के दुर्गा टुडू ने बताया कि हमलोगों को आलू निकालने के 140 रुपये प्रतिदिन की हाजिरी मिलती है, हमने वहां कुछ दिन काम किया लेकिन उसके बाद लाॅकडाउन लग गया जिसमें हम फंस गए. दुर्गा का कहना है कि उन्हें वहां कुछ जरूरी चीजें प्रशासन की ओर से मिल जाती थीं. उन्होंने बताया कि वे बंगाल के हिस्से में किसी गाड़ी से आए, लेकिन फिर झारखंड की सीमा में शिकारीपाड़ा के निकट से पैदल ही चल रहे हैं. इन लोगों को दुमका जिले के रामगढ प्रखंड जाना है.
इन श्रमिकों की मदद रोबिन सोरेन ने की. उन्होंने पश्चिम बंगाल में फंसेे इन लोगों के लिए पश्चिम बंगाल आदिवासी गांवता संगठन से आग्रह कर आवश्यक कागजात बनवाया. इसके बाद उन्हें झारखंड बार्डर तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया. इन लोगों को रामगढ प्रखंड की सुसनिया पंचायत के कासाचापड़ गांव जाना है.
इन मजदूरों में एक का नंबर है : 6202623609.


