पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, चार घायल, टीएमसी ने भी लगाया आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा निकाली गयी परिवर्तन रथ यात्रा पर बम से हमले किए गए जिसमें चार कार्यकर्ता घायल हो गए। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि शनिवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के मिनखा में आयोजित परिवर्तन यात्रा में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बम से हमला किया। घोष ने कहा कि लोगों के मन में दहशत पैदा करने के लिए ये हमले किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग सही समय पर अपना जनादेश देंगे। भाजपा का आरोप है कि मिनाखां थाना क्षेत्र के मालंचा में भाजपा के परिवर्तन रथ पर दो टैबलो बम गिराये गए।


उधर, तृणमूल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उत्तर 24 परगना जिले के उसी स्थल पर टीएमसी दफ्तर पर हमला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, तृणमूल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी परिवर्तन यात्रा के दौरान हमला किया।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More