प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता पोर्ट का नाम बदला, अब डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कहलाएगा

कोलकाता : प्रधानमंत्री मोदी ने नरेंद्र मोदी ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट करने का आज एलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे का आज दूसरा दिन है. वे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान आज सैकड़ों करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टस का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने आदिवासी बच्चियों की शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए हाॅस्टल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भी शिलान्यास किया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि मां गंगा के सानिध्य में, गंगासागर के निकट, देश की जलशक्ति के इस ऐतिहासिक प्रतीक पर, इस समारोह का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पोर्ट हमारे औद्योगिक, आध्यात्मिक और भारत की आत्मनिर्भरता की आकांक्षा का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आज जब यह पोर्ट अपना 150वां साल पूरा कर रहा है तो हमारा दायित्व बनता है कि इसे हम नये भारत का एक शक्तिशाली प्रतीक बनाएं. उन्होंने कहा कि जितनी जल्द पश्चिम बंगाल की सरकार आयुष्यमान भारत योजना एवं पीएम किसान सम्मान निधि को अनुमति देंगे, यहां के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More