ममता बनर्जी ने पेट्रोलियम व LPG कीमत वृद्धि का अनूठे अंदाज में जताया विरोध, इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी का देखें वीडियो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र की भाजपा सरकार आमने-सामने हैं। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस दोनों दल पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के लिए पूरे जी-जान से लग गए हैं। ऐसे में ममता बनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोलियम व घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि का विरोध जताने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।

ममता बनर्जी ने इसके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी की। उनकी सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम स्कूटर चला रहे थे और उसके पीछे बैठ कर उन्होंने सफर पूरा किया। ममता बनर्जी जिस स्कूटर पर बैठी थीं, वह ग्रीन स्कूटर था जो बैट्री से संचालित होता है। ममता बनर्जी इस तरीके से अपने कार्यालय सीएम आफिस पहुंची। मंत्री व ममता बनर्जी से हेलमेट पहन रखा था और मास्क लगा रखा था। इसके साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। यानी ममता बनर्जी ने अक्सर बड़ी हस्तियों द्वारा दो पहिया की सवारी करने पर उत्पन्न हो जाने वाले विवाद के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी।

ममता बनर्जी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि यह पेट्रोलियम कीमतों का केंद्र सरकार द्वारा वृद्धि किए जाने का विरोध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की हर चीज बेच रही है। बीएसएनएल से लेकर कोयला तक, देश की हर चीज बिक रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी, युवा विरोधी और किसान विरोधी है।


ममता बनर्जी के इस तरह दफ्तर पहुंचने का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने जो पट्टी लगा रखी थी उस पर लिखा था: आपके मुंह में क्या है, पेट्रोल की कीमत बढाना, डीजल की कीमत बढाना और गैस की कीमत बढाना।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More