मुर्शिदाबाद के रहने वाले छह लोग गंभीर रुप से घायल

सिमडेगा: जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन (Pickup van) पलट गई. इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में किया गया और बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में सवार सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद(Murshidabad of West Bengal) के रहने वाले हैं. यह सभी काम के लिए उड़ीसा के सुंदरगढ़ जा रहे थे. रांची-सिमडेगा मार्ग (Ranchi-Simdega Road) पर अचानक सामने ट्रक आ गया और पिकअप वैन का चालक (Pickup van driver) ने अपना संतुलन खो दिया. सड़क किनारे पिकअप वैन पलट गई.

स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को पिकअप वैन से बाहर निकाला गया. पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई. एंबुलेंस 108 के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More