भाजपा सांसद लाॅकेट चटर्जी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर खुद बताया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली से भाजपा की सांसद लाॅकेट चटर्जी कोरोना वायरस से पीड़ित हो गयी हैं. लाॅकेट चटर्जी ने शुक्रवार को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा: मेरा आज सुबह कोरोना वायरस परीक्षा पाॅजिटिव आया है. मुझे हल्का बुखार है और मैं पिछले एक सप्ताह से सेल्फ आइसोलेशन में हूं.


लाॅकेट चटर्जी ने लिखा है कि वे आगे भी अपने स्वास्थ्य की जानकारी देती रहेंगी. सब ठीक है. उल्लेखनीय है कि अबतक कई राजनेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनमें कई ठीक भी हो गए हैं.

45 वर्षीय लाॅकेट चटर्जी तेज तर्रार सांसद हैं और फिल्मों से राजनीति में आयी हैं. वे पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More