बंगाल चुनाव : मिथुन चक्रवर्ती ने कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात, भाजपा में जाना तय

कोलकाता : 80 के दशक के बड़े फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात की तसवीरें सोशल मीडिया पर आयी हैं। इससे इन चर्चाओं को एक बार फिर बल मिला है कि मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

 

पिछले दिनों यह चर्चा शुरू हुई थी कि सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में आयोजित होने वाली रैली में ही मिथुन चक्रवर्ती भाजपा का दामन थामेंगे। अब विजयवर्गीय के साथ उनकी तसवीर आने के बाद इस चर्चा को और बल मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के परेड ग्राउंड में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती व कैलाश विजयवर्गीय के बीच गर्मजोशी भरे माहौल में बात हुई और दोनों एक-दूसरे से गले भी मिले हैं। मिथुन चक्रवर्ती इससे पहले 2013 से 2016 के बीच तृणमूल कांग्रेस में रहे हैं और ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था, जबकि काॅलेज के दिनों में सीपीआइ माले से जुड़े थे। वे माले के आंदोलनों से युवा दिनों में सक्रियता से जुड़े थे।

संभावना है कि आज कोलकाता की रैली में मिथुन चक्रवर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले मंच से लोगों को संबोधित करेंगे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More