उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में बड़ा बस हादसा, पंजाब-हरियाणा से काम कर लौट रहे 18 यात्रियों की मौत

बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) : उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की जान चली गयी। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबात ने कहा है कि बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी जिससे हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और कई लोग बस के नीचे दब गए हैं। उन्होंने कहा कि बस में अधिकतर लोग पंजाब और हरियाणा से काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे। बस में कुछ खराबी आ गयी जिसके बाद उससे उतर कर लोग सड़क किनारे लेटे हुए थे।
इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मारी लगभग 18 लोगों की मृत्यु हो गई। अभी भी कई लोग बस के नीचे दबे हुए हैं: एसएन साबात, एडीजी लखनऊ जोन, उत्तर प्रदेश (2/2) https://t.co/UCulx6uqV9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021
यह हादसा लखनऊ.अयोध्या हाईवे पर हुआ है। बस के खराब होने के बाद ड्राइवर ने यात्रियों को अराम करने की सलाह दी थी और खुद मरम्मत कराने में जुड़ गया था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और सड़क को खाली कराया।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें: उत्तर प्रदेश CM https://t.co/IucIxUnTqE pic.twitter.com/KqwZa1miop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाराबंकी में हुए दुखद हादसे पर दुःख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की ज रही है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50, 000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी https://t.co/h7RqU7iVf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021


