कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले – नाम को सार्थक कर गए

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का रविवार को लखनऊ पहुंच अंतिम दर्शन किया और उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया है।
We lost a capable leader. We should make maximum efforts by taking his values & resolutions to compensate for him; we should leave no stone unturned in fulfilling his dreams. I pray to Lord Ram to give Kalyan Singh a place by him &give strength to his family to bear this pain: PM pic.twitter.com/OHQaE4jG1d
— ANI (@ANI) August 22, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को विशेष विमान से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनकी अगुवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने की। इसके बाद सीधे उनका काफिल कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास के लिए रवाना हो गया। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। स्व कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।
#WATCH | Lucknow: PM Narendra Modi speaks on the demise of former UP CM Kalyan Singh. He says, “We have lost a capable leader. We should make maximum efforts by taking his values & resolutions to compensate for him; we should leave no stone unturned in fulfilling his dreams….” pic.twitter.com/I61qz8H0Yx
— ANI (@ANI) August 22, 2021
नम आंखों से श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि हम सबके लिए यह शोक की घड़ी है। उन्होंने जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्थक कर दिया। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।
BJP MP Rajveer Singh, son of late former UP CM Kalyan Singh, breaks down while paying last respects to his father
“He may not be physically among us, but we’ll complete his unfinished works. He lived in hearts of people. He hasn’t passed away, he’s become immortal,” he says pic.twitter.com/vbcJcxyhLY
— ANI UP (@ANINewsUP) August 22, 2021
23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
रामजन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख नायकों में से एक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार, 23 अगस्त 2021 की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। इसके पूर्व आज शाम उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
Defence Minister Rajnath Singh pays his last respects to former UP CM Kalyan Singh at the latter’s residence in Lucknow. pic.twitter.com/cnMc8O6B0m
— ANI UP (@ANINewsUP) August 22, 2021


