मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कोयला लदी दो ट्रेनें टकराईं, तीन रेल कर्मी की मौत

Madhya Pradesh : 3 people dead after two cargo trains carrying coal collided earlier today in Singrauli

भोपाल : मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आज सुबह कोयला लदी दो ट्रेनें आपस में टकरा गयीं, जिसमें दो रेल कर्मी की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयीं. टक्कर के बाद दोनों ट्रेन की बोगियां मौके पर पटरी से पलट कर नीचे लुढक गयीं. मौके पर पुलिस एवं एनटीपीसी के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है.


इस दुर्घटना के संबंध में सिंगरौली के एसएचओ अरुण पांडे ने कहा है कि कोयले की ढुलाई करने वाली कार्गाे ट्रेनें टकराईं जिसमें लोको पायलट राशिद अहमद, सहायक लोको पायलट मनदीप और प्वाइंट्स मैन राम लक्ष्मण की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More