मध्यप्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने किशोर के माथे पर लिखा : मैंने लाॅकडाउन का उल्लंघन किया, मुझसे दूर रहें

भोपाल : कोरोना वायरस को लेकर जारी लाॅकडाउन के बीच पुलिस का कई तरीके से बर्बर चेहरा देखने को मिल रहा है. मध्यप्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने लाॅकडाउन में एक किशोर मजदूर के सिर पर लिखा दिया कि मैंने लाॅकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहें. यह घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर इलाके के गोरीहर इलाके की है. एसपी कुमार सौरभ ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि यह अस्वीकार्य हैं.

एसपी कुमार सौरभ ने कहा है कि इस मामले में उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.


मालूम हो कि इससे पहले पुलिस द्वारा उठक-बैठक करवाने, लोट कर रोड पार करवाते हुए और डंडे बरसाते हुए वीडियो सामने आ चुके हैं. वास्तविकता ये है कि ये मजदूर स्वतः बाहर नहीं निकलते, बल्कि काम बंदी के हालात के कारण ये अपने गांव पहुंच जाना चाहते हैं जहां किसी तरह रहने, जीने, खाने का प्रबंध होने की इन्हें उम्मीद होती है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More