दुमका में अपराधियों ने युवक को किया जख्मी, थाने में प्राथमिकी

दुमका : दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढीयारी गांव के 28 वर्षीय युवक मोतीलाल मुर्मू को सोमवार को तीन अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए फूलो-झानो मुर्मू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज करवाने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
जानकारी के अनुसार, अपराधी तीन की संख्या में थे। उन्होंने पहले मोतीलाल को रोका और उस कहने लगे कि तुम गांजा आदि की सप्लाई करते हो। इसके बाद युवक की मोटरसाइकिल से चाभी निकाल ली और फिर पिस्तौल के बट से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। चोट लगने की वजह से युवक के सिर से खून बह रहा था।
युवक की शिकायत पर दुमका मुफस्सिल थाने में प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन चल रही है।


