चाईबासा: महिला कॉलेज में बीएड एनएसएस यूनिट की ओर से किया गया पौधारोपण

डॉ सुचिता बाड़ा ने कहा ग्लोबल वार्मिंग विकट समस्या है, इस हेतु निरंतर कार्य किया जाना चाहिए। पौधारोपण अति आवश्यक है। प्रो डोरिस मिंज ने सबको वन महोत्सव मनाने के उद्देश्य से अवगत कराया और इसके महत्व को बताया।

चाईबासा: वन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को महिला कॉलेज चाईबासा में बीएडएनएसएस यूनिट की ओर से पौधारोपण किया गया। महिला कॉलेज चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से वर्ष भर छात्राओं को उनके जन्मदिवस पर एक पौधा उपहार में दिया जाता है, उसी क्रम में शनिवार को छात्राओं को पौधे दिए गए और कैंपस में पौधारोपण भी किया गया। पौधा लगाने से पहले उन्होंने कैंपस में उगे खरपतवार को साफ किया फिर पौधे लगाए।

प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने कहा वन महोत्सव हरित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी आंदोलन है। मौके पर डॉ सुचिता बाड़ा ने कहा ग्लोबल वार्मिंग विकट समस्या है, इस हेतु निरंतर कार्य किया जाना चाहिए। पौधारोपण अति आवश्यक है। प्रो डोरिस मिंज ने सबको वन महोत्सव मनाने के उद्देश्य से अवगत कराया और इसके महत्व को बताया।

डॉ राजीव लोचन नमता ने प्राध्यापकों को छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रो सितेंद्र रंजन सिंह ने कहा कि सभी लोग सभी कार्य को पेड़ पौधों से जोड़ें। जन्मदिन के अवसर पर या किसी विशेष अवसर पर सभी लोगों को पौधे ही उपहार में दें। घर में भी पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। धनंजय कुमार और मदन मोहन मिश्रा ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किया। एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर ने सबसे अपील की कि आप अवश्य लगाए गए पौधे की देखभाल करें।  

उन्होंने कहा कि 8 जुलाई 2024 को इस वन सप्ताह का समापन किया जाएगा जिसमें पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। छात्राओं ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ सुचिता बाड़ा, प्रो डोरिस मिंज, मो. मोबारक करीम हाशमी, डॉ राजीव लोचन नमता, प्रो प्रीति देवगम, प्रो सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो मदन मोहन मिश्रा और प्रो धनंजय कुमार और बीएड सेमेस्टर वन की छात्राएंँ उपस्थित हुईं।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More