सत्तापक्ष गठबंधन ने शिबू सोरेन को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

रांची: राज्य में सत्तापक्ष गठबंधन ने राज्यसभा चुनाव के लिए शिबू सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह उक्त बातें कही। वे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरे से मुलाकात करने विधानसभा पहुंचे थे। सिंह ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के समय अल्पसंख्यक उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजने का वादा किया गया था। लेकिन व्यक्ति विशेष से कोई वादा नहीं किया गया था।
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन को राज्यसभा में भेजा जाना तय है। गठबंधन दोनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। आंकड़े हमारे साथ है। साथ ही कहा कि विपक्ष की रणनीति को देखने के बाद दूसरे नाम पर फैसला लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए सदन में हंगामा कर रहे है और बेबुनियाद आरोप लगा रहे है।


