केंद्रीय टीम ने अनुपयोगी पत्थर खदान के जलाशय में मछली पालन का जायजा लिया

दुमका : जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के साथ केंद्रीय जल संसाधन विकास विभाग की टीम ने रविवार को दुमका के रानीश्वर प्रखंड के नांदना पहाड़ी के पत्थर खदान के अनुपयोगी जलाशय के मछली पालन का जायजा लिया है। जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिले के अनुपयोगी पत्थर खदानों के जलाशय में मछली पालन का अभिनव प्रयोग किया है। नांदना गांव में विगत दो दशक से अनुपयोगी पत्थर खदान के जलाशय में 42 लाख के लागत पर केज का निर्माण कराया गया है। साथ ही पांच हजार से आठ हजार की लागत पर केज हाउस निर्माण कराया गया है।

मत्स्य विभाग के द्बारा यहां केज के संचालन हेतु 26 सदस्यीय समिति का गठन कर 22 जून को उपायुक्त के कर कमलों से उद्घाटन कराया गया है। उस समय यहां जलाशय में एक लाख पचास हजार जीरा छोड़ा गया था। समिति के सचिव गुरुदयाल मंडल ने बताया है कि यहां तीन क़िस्त में 60 हजार, 19 हजार एवं 9 हजार जीरा छोड़ा गया है। वर्तमान ने मछली की साइज एक सौ से आठ सौ का है। पंचायत के मुखिया मीनू कल्याणी सोरेन समिति के संरक्षक एवं कृष्णा डोम अध्यक्ष हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More