पीएलएफआई संगठन के दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार के साथ ऑटो जब्त

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां पुलिस (Seraikela Kharsawan Police) ने दो नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों नक्सली पीएलएफआई संगठन (Naxalite PLFI Organization) के सदस्य है. दोनों नक्सलियों की पहचान सीताराम सुरी और लालसिंह महाली के रुप में की गई है.
जिला एसपी मो. अर्शी (District SP Mo Arshi) ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक (Director General of police) के निर्देश पर विशेष वहान जांच उरमाल गांव के पास चलाया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो पीएलएफआई नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए एनएच-33 पर जा रहे हैं. इसी क्रम में चौका की तरफ से आ रहे एक ऑटो को रोका गया. इसमें दो व्यक्ति सवार थे.
पुलिस ने जब तलाशी लेना शुरु किया तो उनके पास से एक कारबाइन, एक देशी कट्टा, चार 9 एमएम की गोली बरामद की गयी है. और साथ ही ऑटो को भी जब्त कर लिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (Banned Naxalite Organization PLFI) के एरिया कमांडर दीत नाग (Area Commander Dit Nag) के साथ बुंडू, मुरहू क्षेत्र में घूमते थे.


