सीएम हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन के सिर सजा जीत का ताज 

हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम को 39,416 वोटों से हराया है. कल्पना सोरेन ने 13,056 मतों के अंतर से चुनाव जीता है.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने 94,840 के भारी मतों के साथ जीत दर्ज की है. हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम को 39,416 वोटों से हराया है. गमालियल हेम्ब्रम को 55,424 मत हासिल हुए. JLKM के थॉमस सोरेन तीसरे स्थान पर रहे. 

कल्पना सोरेन ने भी जीत दर्ज की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय से सीटिंग विधायक कल्पना सोरेन ने भी चुनाव में जीत हासिल की. उन्होंने 13,056 मतों के अंतर से चुनाव जीता है. कल्पना सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को चुनाव में मात दी.  

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More