अखाड़ा एवं झांकी प्रतियोगिता से हम अपनी संस्कृति को बचा रहे: संजय सेठ

रांची: राजधानी में रविवार को प्रेस क्लब सभागार में श्री महावीर मंडल द्वारा सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में की गयी। इसके अलावा समारोह के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता परिचय पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम श्री राम वंदना के साथ प्रारंभ हुआ । जिसके बाद मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, पुस्तक और हनुमान चालीसा मंडल के अध्यक्ष और मंत्री ललित नारायण ओझा की ओर से भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

समारोह में मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने मंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए श्री महावीर मंडल की गतिविधियों के विषय पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दिनांक 18 से 25 फरबरी तक मंडल के सदस्य सदस्यता शुल्क देकर अपनी सदस्यता का नवीकरण करवा सकते हैं। सदस्यो की लिस्ट 28 फरबरी को प्रकाशित किया जाएगा।

मौके पर मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा कि रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य और विशाल जुलूस का आयोजन श्री महावीर मंडल के नेतृत्व में 1929 से होता आ रहा है। इस बार रामनवमी की शोभायात्रा पूरे झारखंड में अभूतपूर्व होनी चाहिए। क्योंकि कई सौ वर्षों के बाद इस वर्ष श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि कई वर्षों से भाईचारे के साथ रामनवमी मनाते आ रहे हैं, जिसमें सामाजिक समरसता बनाने में श्री महावीर मंडल का भरपूर योगदान रहा है। अखाड़ा प्रतियोगिता, झांकी प्रतियोगिता के सफल संचालन से हम अपनी संस्कृति को बचा रहे है।

इसके अलावा मंत्री ललित नारायण ओझा ने संबोधन में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी को मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। 

इस समारोह में अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंत्री ललित नारायण ओझा, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, मीडिया प्रभारी सागर कुमार, सह मंत्री राहुल कुमार, सुनील रंजन सहाय, सुभाष कुमार साहू, प्रेम कुमार सिंह, सुबोध जयसवाल, मनोज बजाज, विनोद जैन, अशोक नर्सरिया, ललित पोदार, सुनील पोद्दार, संजय पोद्दार, बंटी शर्मा, बंटी यादव, सहित काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More