संजय सेठ का पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनदंन

कार्यकर्ताओं ने संजय को विजयी बनाने का लिया संकल्प
रांची : भारतीय जनता पार्टी द्वारा रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद के प्रदेश कार्यालय में अभिन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पार्टी ने मौका दिया है, पार्टी ने विश्वास जताया है। पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है।
आज पार्टी विश्व की सबसे ताकतवर और सबसे बडी राजनीतिक दल है। भाजपा एक परिवार है और इसका हर सदस्य पार्टी के प्रति समर्पित है। संजय सेठ ने कहा कि रघुवर दास के साथ 40 वर्षों का संबंध रहा है, हमने एक साथ कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

रामटहल चौधरी के चुनाव लड़ने के विषय मे कहा कि हम सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है। रामटहल जी अभिभावक तुल्य है उन्होंने मुझे चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। अभिनंदन समारोह के बाद बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संजय सेठ को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
वहीं संजय सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह उनके मनोबल को बढ़ा रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी समीर उरांव, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More