टीसीएआई के एग्जीक्यूटिव मेंबर बने साजन सिंह

रांची: टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव उत्तर प्रदेश के मथरू में संपन्न हुआ, जिसमें झारखंड टेनिस क्रिकेट एसोसएशन के महासचिव साजन सिंह को एग्जीक्यूटिव मेंबर और डायरेक्टर ईस्ट जॉन निर्वाचित हुए है.
टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया चुनाव में मुख्य रूप से कन्हैया गुर्जर अध्यक्ष, रिंटू मित्रा महासचिव, विजय रत्नाकर कोषाध्यक्ष, साजन सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर और डायरेक्टर ईस्ट जॉन के पद पर निर्वाचित हुए है.
आपको बता दें कि टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चुनाव में देश भर से 19 राज्यों ने हिस्सा लिया था. जिसमें विभिन्न पदों के लिए विभिन्न राज्यों के सदस्यों ने दावेदारी पेश की थी. मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए पूर्व वर्ष 2016 में चुनाव हुआ था.
झारखंड टेनिस क्रिकेट एसोसएशन के महासचिव व नवनिर्वाचित टीसीएआई के एग्जीक्यूटिव मेंबर साजन सिंह ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद और प्यार के कारण इतनी दूरी का सफर कर पाया हूं. झारखंड स्टेट के महासचिव से टीसीएआई के एग्जीक्यूटिव मेंबर का सफर मेरे लिए गर्व की बात है.


