जमानत पर जल्द सुनावाई के लिए राजद सुप्रीमो करेंगे अर्जेंट मेंशन

रांची: चारा घोटाला में मामले में सजा काट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad Yadav)  की जमानत पर विशेष सुनवाई के लिए झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) से आग्रह किया जाएगा. उनकी ओर से छह नवंबर की सुनवाई की तिथि देने करने का आग्रह किया जाएगा. इसके लिए उनके अधिवक्ता देर्विष मंडल (Advocate Devrisha Mandal) ने हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन करेंगे.

आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद की बीमारी एवं जेल में मिलने दोनों की रिपोर्ट की सुनवाई को लेकर छह नवंबर तिथि निर्धारित किया है. देर्विष मंडल की कोशिश है कि उसी दिन लालू की जमानत पर सुनवाई हो जाए. लालू यादव दुमका कोषागार (Dumka treasury) में अवैध निकासी के मामले में आधी सजा पूरी कर रहे हैं.

झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा कोषागार (Chaibasa treasury) से अवैध निकासी मामले में आधी सजा काटने पर ही जमानत की सुविधा प्रदान की है. लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार में अवैध निकासी के मामले में जमानत देने के लिए गुहार लगाई है. उन्होंने किडनी, ह्दय रोग सहित 16 बिमारियों का हवाला दिया गया. अब तक लालू प्रसाद यादव चाईबासा के दो और देवघर मामले में हाईकोर्ट से जमानत (High court bail) मिल चुकी है. अब सिर्फ दुमका मामले में जमानत मिलना बाकी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More