गिरिडीह: परिणाम से पूरा राज्य हुआ गदगद

सभी विद्यार्थी रहे सफल


गिरिडीह: कोईरीडीह स्थित सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अपने पहले छमाही के परीक्षा फल से पूरे राज्य को अचंभित कर दिया है। एसआईटी के सभी विद्यार्थी सफल रहे। जिसमें कि सरोज कुमार गुप्ता टॉपर घोषित किए गए। किसी भी महाविद्यालय के लिए प्रथम वर्ष में 91 परीक्षार्थियों में से 65 का प्रथम आना , डिस्टिंक्शन के साथ आना, गर्व की बात है। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहले वर्ष में ही तकनीकी महाविद्यालयों में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवा दी है। महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, निदेशक विजय सिंह और प्राचार्य राजीव रंजन ने विद्यार्थीयों को मिठाइयाँ खिलाकर आशीर्वाद दिया। और आगे भी लगन के साथ पढ़ाई करने को प्रेरित किया। जिस महाविद्यालय में 72 % विद्यार्थी उत्तीर्ण हो रहे हों, उस संस्था का भविष्य उज्जवल है। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अपने समकालीन महाविद्यालय और पूर्व से चली आ रही महाविद्यालयों से मीलों आगे निकलते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसआईटी ने अधिकतर अव्वल रहे विद्यार्थी दूरदराज और मध्यम वर्ग परिवार से हैं। और यह सभी छात्रावास में ही रहकर पढ़ाई करते हैं। इस संस्था में हर्ष का माहौल देखा गया और प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को साधुवाद दिया। साथ-साथ भविष्य में इसी तरह से परिश्रम के लिए प्रेरित किया।

निम्न छात्रों ने कॉलेज का नाम रोशन किया:

क्रमशः मैकेनिकल नितिन प्रसाद साहू- 81.25%, सोमनाथ सिन्हा- 80.25%, इलेक्ट्रिकल भीम मंडल- 81.63%, दिनेश अहमद- 79%, अनीश विश्वकर्मा -78.75%, सिविल सौरभ कुमार गुप्ता -83.38% और मोहम्मद फैजल इमाम- 82.75% मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More