सम्मानित मतदाताओं ने मुझे संसद पहुंचाया: संजय सेठ

- श्रेय जनता व कार्यकर्ताओं को: सीपी सिंह
रांची: लोकसभा में राजधानी से सांसद बने संजय सेठ ने कहा है, कि यहां के सम्मानित मतदाताओं ने उन्हें सांसद बना दिया है, अब मैं पूरी ईमानदारी से जनता की संसद में आवाज बनूंगा। कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मेहनत रंग लाई। जनता को जिस प्रकार से मोदी जी पर विश्वास है, उसी प्रकार मेरा काम भी पूरी रांची का विकास होगा। इससे पूर्व राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने उन्हें पंडरा स्थित मतगणना केंद्र में जाकर बधाई दी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/influence-of-new-tribal-face-in-dumka
नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय केंद्र में स्थापित नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चली योजनाओं की उपलब्धियों रांची लोकसभा के समर्पित कार्यकर्ताओं का रहा। महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भी संजय सेठ को बधाई देते हुए सभी महानगर के 17 मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दिन- रात कड़ी मेहनत करने वाले सभी मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। महानगर महामंत्री केके गुप्ता ने भी संजय सेठ को बधाई देते हुए कहा कि रांची लोकसभा में अब तक कि सबसे बड़ी जीत है। शुक्रवार दोपहर दो बजे रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान से मेन रोड तक विशाल विजय जुलूस निकाला जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, सभी सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी एवं सभी मंडलो के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें।
[URIS id=8357


