बाबा रामदेव ने बताये कोरोना से बचाव के उपाय, कहा: घबराने की जरुरत नहीं

रांची: राजधानी के आचार्याकुलम में शनिवार को आयोजित हुए एक कार्यक्रम में पहली बार योगगुरु बाबा रामदेव पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में लाखों लोगो संक्रमित हुए हैं। हालांकि, कोरोना से लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। यह वायरस हवा में नहीं उड़ता है, बल्कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।
उन्होंने बताया कि कोरोना के खौफ से मास्क और सैनिटाइजर का बाज़ार गर्म हो गया है। जबकि इसकी देशवासियों को बिलकुल जरुरत नहीं है। बाबा रामदेव ने कोरोना से बचाव उपाय बताते हुए कहा कि भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योग करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गिलोय, तुलसी और हल्दी का इस्तेमाल करने का सलाह दिया। उन्होंने बताया कि गिलोय इस संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी है। अगर लोग इन बातों का ध्यान रखें, तो कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
इसके अलावे पीएम मोदी के होली मिलन समारोह में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि जो प्रवासी भारतीय वायरस की चपेट में नहीं हैं, वे जमकर होली खेलें। साथ ही मांसाहार से दूरी बनाने की योगगुरु ने हिदायत दी।
वहीं, शाहीन बाग़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर रामदेव ने कहा कि देश में एक्टिविस्टों की संख्या बढ़ गयी है। आज वैचारिक उन्माद और वैचारिक आतंकवाद बढ़ रहा है, जो कि बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि लोंगों को धर्म के नाम पर लड़ाकर देश को बर्बाद न करें। उन्होनें कहा कि ये देश किसी राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति या धर्म की जागीर नहीं है। ये देश संविधान से चलता है, लेकिन ऐसी ताकतें भी मौजूद हैं, जो देश को तोड़ने का काम कर रही है।


