लोगों के श्रमदान से जर्जर सड़क का मरम्मती कार्य संपन्न

रांची: राजधानी के वार्ड नं.13 में लोगों ने जर्जर हो चुकी सड़क का श्रमदान कर मरम्मत किया। मरम्मती कार्य वार्ड के अंतर्गत केतारी बगान रेलवे फाटक से लेकर रोड नंबर ग्यारह तक किया गया। इस दौरान सड़क पर पड़े बोल्डर और मिट्टी को रास्ते से हटाया गया। 

स्थानीय समाजसेवी राज रोशन पिंटू ने बताया कि जर्जर हो चुकी सड़क पर महीनों से बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हुए थे। जिससे लोगों को चलने में परेशानी आ रही थी। इसके अलावे सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश करने में काफी मुश्किलें आती थी. साथ ही जर्जर सड़क की वजह से आये दिन दुर्घटना होने लगी।

सड़क की रेलवे की जमीन से गुजरने के कारण सड़क निर्माण में दिक्कतें आ रही थी। सड़क मरम्मती के लिए विधायक सीपी सिंह ने आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे भी नदारद हो गये। स्थानीय लोगों ने अपने विधायक और सांसद से केतारी बगान रेलवे फाटक वाली सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। यह सड़क रोड नंबर 11, रोड नंबर 12, रोड नंबर 13, रोड नंबर 14 के अलावा मुंडागाढ़ा से भी सड़क जोड़ता है। सड़क मरम्मति में गौरव सिंह, मोनू, रोहित सिंह, अमन राज, कमलेश शर्मा, विश्वकर्मा शर्मा, आरव राउत, अमित सिंह का अहम योगदान रहा।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More