Ranchi News: वासुका एकेडमी ने VSAT 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की

रांची: डोरंडा स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान वासुका एकेडमी ने वासुका स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (VSAT 2026) की घोषणा की है। संस्थान परिसर में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में VSAT 2026 का पोस्टर जारी किया गया। यह परीक्षा कक्षा 9, 10 और 11 के विद्यार्थियों के लिए है, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर ट्यूशन फीस पर 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
संस्थान के अनुसार VSAT 2026 तीन तिथियों पर आयोजित होगा: रविवार 1 नवंबर, रविवार 22 नवंबर और रविवार 29 नवंबर 2026। परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 45 प्रश्न और 180 अंक होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ और तार्किक क्षमता को परखना है, ताकि JEE (मेन एवं एडवांस्ड), NEET-UG और फाउंडेशन कार्यक्रमों में उन्हें सही दिशा मिल सके।
संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक पंकज कुमार राणा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि आर्थिक कारणों से कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी अच्छी तैयारी से वंचित न रहे। VSAT के माध्यम से हम ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर देना चाहते हैं।”
संस्थापक एवं निदेशक प्रदीप कुमार राणा ने कहा, “VSAT केवल छात्रवृत्ति की परीक्षा नहीं है। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न का शुरुआती अनुभव मिलता है और वे अपनी तैयारी का सही आकलन कर पाते हैं।”
उल्लेखनीय है कि JEE एडवांस्ड 2026 में वासुका एकेडमी के 7 विद्यार्थियों ने IIT में स्थान प्राप्त किया है। इनमें विनायक रंजन ने ऑल इंडिया रैंक 35 (कैटेगरी) के साथ IIT बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस शाखा में प्रवेश पाया है। JEE मेन 2026 में देवेश अग्रवाल 99.9637 पर्सेंटाइल के साथ संस्थान के टॉपर रहे, जबकि 8 विद्यार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किया।
VSAT 2026 में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी संस्थान कार्यालय में आकर या व्हाट्सऐप नंबर +91 78579 02955 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी vasukaacademy.com पर उपलब्ध है।
एक नज़र में
▪️ परीक्षा: वासुका स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (VSAT 2026)
▪️ पात्रता: कक्षा 9, 10 और 11 के विद्यार्थी
▪️ तिथियां: रविवार 1, 22 और 29 नवंबर 2026
▪️ प्रारूप: 45 प्रश्न, 2 घंटे, 180 अंक (+4 / -1)
▪️ छात्रवृत्ति: ट्यूशन फीस पर 100% तक


