नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ व कई दिग्गज

रांची: रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर आज झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपुजन पाठक एवं तनूज खत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री बादल, बिहार राज्य के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, झारखंड के गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद काली चरण मुंडा, विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगणों ने मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माताजी रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More