Ranchi Expo Utsav: 3 अक्टूबर को डॉग शो और ‘वॉइस ऑफ एक्सपो’ का होगा आयोजन

एक्सपो उत्सव 2026 की सफलता में जुटे जेसीआई रांची के अध्यक्ष अभिषेक जैन व अन्य पदाधिकारी।

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत हो गई है। यह मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष यह बहुप्रतीक्षित व्यापार मेला अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मेले में देश-विदेश के कई स्टॉल लगते हैं।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कुल 400 स्टॉल्स लगेंगे। सभी स्टॉल्स वातानुकूलित हैं। बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट-अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि के स्टॉल्स लगेंगे। औरतों के लिए एक समर्पित ‘पिंक हैंगर’ लगा है, जिसमें सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टॉल्स दिए गए हैं। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमें तरह-तरह के झूले लगे हुए हैं।

रांची विधायक सी पी सिंह ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया एवं जेसीआई के सभी युवा सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी सदस्यों में प्रतिभा एवं विचारों की कमी नहीं है। ऐसे भव्य आयोजन हेतु कठोर परिश्रम की आवश्यकता है, जो इस मेले में दृष्टिगोचर हो रहा है। उन्होंने सभी को ढेरों शुभकामनाएं दीं। पूर्व अध्यक्ष नारायण मुरारका एवं कोऑर्डिनेटर्स ने उन्हें एक दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जीएसटी अधीक्षक संजीव कुमार झा ने भी मेले का भ्रमण किया एवं शुभकामनाएं दीं।

3 अक्टूबर को ‘नाइट मार्केट’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल्स खुले रहेंगे। यह कार्निवल थीम पर आयोजित होगा, जिसमें जोकर, फायर जगलर इत्यादि आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

एक्सपो परिसर में 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 150 बच्चों ने भाग लिया। इसके विजेता कीमाया, सीधी सरावगी और प्रगति जैन (4 साल से 7 साल) तथा अरण्या राठौड़, अभिनव कुमार, आदित्य कुमार (12 साल से 18 साल) रहे। इसकी संयोजिका जेसीरेट दीपिका माहेश्वरी, जेसीरेट पायल जैन एवं जेसीरेट श्वेता रूंगटा थीं। ट्रेजर हंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 टीमों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसकी संयोजिका जेसीरेट मनीषा झा, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल और जेसीरेट नलिनी जैन थीं। साथ ही तंबोला का आयोजन किया गया, जिसकी संयोजिका जेसीरेट अंकिता अग्रवाल, जेसीरेट रिद्धि जालान एवं जेसीरेट कृति अग्रवाल थीं।

3 अक्टूबर को डॉग शो एवं ‘वॉइस ऑफ एक्सपो’, 4 अक्टूबर को ‘एक्सपो टैंक’ एवं डांस प्रतियोगिता, 6 अक्टूबर को ‘भजन जैमिंग’ का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे। आखिरी दिन, 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता एवं ‘बुटीक्स एक्सपो फैशन शो’ का आयोजन किया जाएगा। इस बार क्यूआर कोड की मदद से एक्सपो के दौरान हो रहे इवेंट्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं एवं एंट्री टिकट भी बुक कर सकते हैं।

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के मुख्य प्रायोजक (Principal Sponsor) ‘पंचरत्न स्काईलाइन’ (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके साथ ही यह टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा संचालित (Powered) है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर), बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), एनटीपीसी (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी एंड मॉम्स (लाइफस्टाइल पार्टनर), एटीसी (स्वच्छता पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) हैं।

संस्था के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो कोषाध्यक्ष), जेसी ऋषभ जालान (निदेशक, बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष, बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (अध्यक्ष, एक्सपो लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबू सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More