जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 शुरू, 400 स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रांची में जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 की रौनक
नाइट मार्केट में कार्निवाल थीम ने बढ़ाई रौनक, महिलाओं के लिए पिंक हैंगर और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क खास आकर्षण

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत हो गई है। सात दिनों तक चलने वाला यह व्यापारिक एवं मनोरंजन मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। मेले में देश-विदेश के विभिन्न शहरों से स्टॉल लगाए गए हैं।

नाइट मार्केट में कार्निवाल थीम ने बांधा समां

3 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में नाइट मार्केट का आयोजन किया गया। रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहे। कार्निवाल थीम पर आयोजित नाइट मार्केट में जोकर, फायर जगलर सहित कई आकर्षण लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहे। शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहपरिवार आयोजन का आनंद लिया और एक्सपो की सराहना की।

400 स्टॉल में बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप्स

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कुल 400 स्टॉल लगाए गए हैं। सभी स्टॉल वातानुकूलित हैं। इनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं।

महिला उद्यमियों के लिए विशेष पिंक हैंगर बनाया गया है, जिसमें केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क तैयार किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।

अतिथियों ने किया एक्सपो का भ्रमण

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की माताजी सिंघू मुर्मू, सीए राजेश शर्मा, सेंट्रल काउंसिल सदस्य, ICAI, सीए ज्ञानचंद मिश्रा, नेशनल काउंसिल सदस्य, ICAI एवं सुदेश कुमार, नजारत जिला कलेक्टर ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया। उन्होंने जेसीआई के युवा सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए आयोजन की सराहना की और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिथियों को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नेत्र जांच शिविर में करीब 50 लोगों ने कराया परीक्षण

जेसीआई की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 लोगों ने नि:शुल्क नेत्र जांच कराई। आयोजकों के अनुसार 4 अक्टूबर को भी नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

डॉग शो और वॉयस ऑफ एक्सपो में दिखी प्रतिभा

3 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में डॉग शो एवं वॉयस ऑफ एक्सपो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉग शो में कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप में लाटरी, सिम्बा और वोडका तथा जूनियर ग्रुप में मैक्स, क्रिस्पी और सूफी विजेता रहे। कार्यक्रम के संयोजक जेसीरेट नीमा मस्कारा एवं जेसी श्रेयांश वाधवानी थे।

वहीं वॉयस ऑफ एक्सपो प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसकी संयोजिका जेसीरेट संतोषी मुरारका, जेसीरेट गुरप्रीत कौर एवं जेसीरेट श्वेता छापरिया थीं।

6 अक्टूबर तक होंगे कई खास कार्यक्रम

4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता, 5 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो तथा 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा। भजन जैमिंग में बाहर से आए कलाकार मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस बार एक्सपो के विभिन्न कार्यक्रमों में क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा एंट्री टिकट भी बुक किए जा सकते हैं।

कई बड़े ब्रांड्स आयोजन से जुड़े

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड पार्टनर हैं।

आयोजन के सहयोगियों में होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी & मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम शामिल हैं।

जेसीआई सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More