Ranchi Expo Utsav 2026: स्वामी सहजानंद ब्रिड्जफोर्ड स्कूल के 100 बच्चों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से मोहा मन

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत हो गई है। यह मेला दिनांक 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरो से लगेंगे, सभी स्टॉल्स वातानुकूलित है, बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे, औरतो के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है, जिसमे सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स दिया गया है, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह तरह के झूले लगे हुए है।
एक्सपो प्रेमिसेस में अपोलो क्लिनिक, रांची द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई, यह शिविर आज मंगलवार तक है, इस शिविर में डॉ सूचित सिन्हा, फिजिशियन परामर्श, डॉ रवि रोशन, डेंटल परामर्श, डॉ निभा निहारिका, ENT परामर्श, डॉ जयंती, Dietician परामर्श ने निःशुल्क परामर्श दिया।
सोमवार को मेले की शोभा बढ़ाने हेतु स्वामी सहजानंद ब्रिड्जफोर्ड स्कूल से 100 बच्चे मेले में आये एवं एक सुर में हनुमान चालीसा पढ़ कर लोगो का दिल जीत मंत्रमुग्ध किया, श्री के वी रमन जी, सिटी डी अस पी जी ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया एवं जेसीआई के सभी युवा सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की सभी सदस्यों में प्रतिभा एवं विचारो की कमी नहीं है, ऐसे भव्य आयोजन हेतु कठोर परिश्रम की आवश्यकता है, जो इस मेले में व्यतीत हो रहा है, सभी को ढेरो शुभकामनाएं दी, सभी को एक दुप्पटा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
एक्सपो प्रेमिसेस में दिनांक 5 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता आयोजन की गई, जिसमे कुल 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम की संयोजिका जेसीरेट रुचिका जैन एवं जेसीरेट अंकिता अग्रवाल थे एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो आयोजित की गई, जिसमे कुल 23 मॉडल्स द्वारा रांची के 6 गणमान्य डिज़ाइनर अपने अपने परिधान का प्रदर्शनी कराई, इस कार्यक्रम के संयोजिका जेसीरेट मधु मोदी, जेसीरेट जसलीन कौर, जेसीरेट रुचिका मोदी एवं जेसी राहुल सिंघानिया थे एवं दिनांक 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा जिसमे बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे । इस बार क्यू आर कोड के मदद से एक्सपो के दौरान जो इवेंट्स हो रहे है, उसमे रजिस्टर कर सकते है एवं एंट्री टिकट भी बुक कर सकते है।
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है।
संस्था के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो के मिडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई।


