रांची: पर्यावरण दिवस पर राज्यभर में धरती को बचाने का संकल्प

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेशभर में प्रकृति संरक्षण व धरती बचाने के लोगों ने संकल्प लिये। लोगों ने इस बाबत न सिर्फ हजारों की तादात में पौधे लगाने के साथ- साथ जन- जन में चेतना लाओ, पर्यावरण का अलख जगाओ जैसे संदेश भी दिये। विभिन्न स्कूल- कॉलेजों व संस्थानों मे पर्यावरण से जुड़े पहलुओं व होने वाले नुकसान से बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी गई। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा आहूत कार्यक्रम में विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, पीसीसीएफ संजय कुमार, जेएसपीसीबी अजय कुमार रस्तोगी, राजीव लोचन बख्शी, एसीएस वन इंदूशेखर द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/concerns-on-the-resolution-of-jharia-rehabilitation-issues

सीसीएल अधिकारियों- कर्मचारियों ने ली शपथ
दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक, विभागाध्ययक्ष, श्रमिक प्रतिनिधिगण व अन्य लोगों ने सामूहिक रुप से पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया। कहा कि वे प्राकृतिक वन, झील, नदी, प्राणियों के सरंक्षण व संर्वधन हेतु यथाशक्ति प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि जीवित प्राणियों के प्रति करूणा व दया का बर्ताव करेंगे। निदेशक तकनीकी भोला सिंह ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान व भविष्य के विकास के लिए मानव क्रियाकलाप के विपरीत प्रभावों को नियंत्रित करने का सर्वथा प्रयास करेंगे। कहा कि हम सभी को अपने जीवन में पर्यावरण को सर्वोपरि स्थान देते हुये इसे दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बेहतर भावी पीढ़ियों के लिए सस्टोनेबल माइनिंग पर बल दिया।

[URIS id=9499]

सीसीएल ने पर्यावरण दिवस के मौके पर इस बार का थीम बीट एयर पोलुशन यानि वायु प्रदूषण को मात देना रखा था। इस इस बाबत बड़ी तादात में विद्यार्थियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्ताव ने सीसीएल मुख्यालय में पर्यावरण ध्वज फहराते हुये लोगों को पर्यावरण में अधिक से अधिक भागीदारी देते जहां मौका मिले, वहां जागरुकता फैलाने की अपील की। गौरतलब हो कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सीसीएल लगातार प्रयासरत रहा है व अपने कमांड क्षेत्रों में वृहद स्त‍र पर पौधारोपण, ईको पार्क का विस्तार, धुल जनित प्रदूषण के रोकथाम, नवीनतम तकनीकी के उपयोग जैसे पहल करती रही है। कार्यक्रम का सफल आयोजन में विभागाध्याक्ष (वन व पर्यावरण) सौमित्रा सिंह, वरीय प्रबंधक (पर्यावरण) संगीता व पर्यावरण विभाग के कर्मियों का सक्रिय योगदान रहा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More