रांची: वोटों से हारकर लात- जूते से फरियाने में जुटे कांग्रेसी

आरपीएन सिंह के सामने ही भिड़े
रांची: लोकसभा चुनाव में मात खाने के बाद झारखंड के कांग्रेसी पूरे आक्रोश में हैं और अब शायद ये मानकर चल रहे हैं, कि पार्टी की प्रतिष्ठा को पूरी तरह से गर्त में मिलाकर ही मानेंगे। चुनावी हार से सबक लेने की जगह पर ये एक- दूसरे से लड़ाई करने पर अमादा हैं, हालात ये पंहुच गया है, कि अब लात- जूते से फरियाने की रास्ते पर चल पड़े हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार को प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष हटाने के लिए न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि दो गुट आपस में भिड़ गए।
गौरतलब हो कि कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभा चुनावों की समीक्षा करते वक्त प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष भी हास्यासपद प्रकरण सामने आ गया। खास बात ये है कि विगत कई दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इस गुट को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का समर्थन प्राप्त है। जब कि दूसरा गुट प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के पक्ष में था और इस बाबत उनके समर्थन में रांची जिला महानगर कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ सुबोधकांत सहाय के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मानो आज स्टेट हेड क्वार्टर जंग के अखाड़े के तब्दील हो गया था।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/prime-minister-gave-yoga-identity-across-the-world-raghuvar
नौबत यहां तक आ गई कि विरोधी गुट और समर्थक आपस में एक दूसरे पर हाथापाई करने को भी आतुर थे। घंटों धक्का- मुक्की का दौर चला व डॉ अजय के विरोध और समर्थन में नारेबाजी हुई। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह भी बैठक में शामिल होने कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में तब्दील हुए कांग्रेस भवन की हालत देख विरोधी गुट से वार्ता की। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत हो कर आरपीएन ने आलाकमान तक उनकी बातों को पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
[URIS id=9499]


